इंटरनेट डेस्क। भारतीय सिनेमा संगीत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले एआर रहमान का आज जन्मदिन है। आज 57 वर्ष के हो चुके एआर रहमान का जन्म 06 जनवरी 1967 को तमिलनाडु में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको एआर रहमान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, एआर रहमान की कुल संपत्ति लगभग 1748 करोड़ रुपए है। वह प्रति फिल्म 9 करोड़ का भारी भरकम पारिश्रमिक लेते हैं। उनकी मासिक आय 15 करोड़ रुपए है। एआर रहमान एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए 1-2 करोड़ की भारी भरकम फीस लेते हैं।

एआर रहमान का मुंबई में एक आलीशान घर है। साल 2001 में खरीदे गए इस घर की वर्तमान कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए हैं। उनके पास कई महंगी कारें हैं। एआर रहमान के स्वामित्व वाले कुछ कार ब्रांडों में जगुआर, मर्सिडीज और वोल्वो शामिल हैं।

PC: caknowledge

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News