इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री का आज जन्मदिन है। आज 55 वर्ष की हो चुकी भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। जन्मदिन पर आज हम आपको इस अभिनेत्री से जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी देने जा रहे हैं।

भाग्यश्री ने अपना अभिनय कॅरियर 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की.. कच्ची धूप से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 1989 में प्रदर्शित फिल्म मैंने प्यार किया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। सूरज बडज़ात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता था।

इसके बाद उन्होंने कैद में है बुलबुल, त्यागी, पायल और घर आया मेरा परदेसी जैसी फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखाया है। बॉलीवुड की इस खूबसूरती अभिनेत्री ने हिमालय दासानी के साथ विवाह किया किया था।

PC: aajtak

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News