इंटरनेट डेस्क| संजू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। भले ही उसे रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन कमाई के मामले में अभी भी थम नहीं रही है। रोजाना नया रिकॉर्ड बना रही है। आज यह फिल्म 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। संजय दत्त की बायोपिक संजू में उनके जीवन का हर किस्सा पता चला है। उनके संघर्षभरे जीवन के बारे में पता चला है। किस तरह उन्होनें अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए अपने आप को बेकसूर साबित किया है। वहीं संजय दत्त के जीवन के कुछ इंटरेस्टिंग तथ्यों के बारे में भी पता चला है।जैसा कि आपने फिल्म में भी देखा होगा कि संजय दत्त की कुल 308 गर्लफ्रेंड रह चुकी है। लेकिन फिल्म में आपको केवल एक ही गर्लफ्रेंड दिखाई गई जिसका नाम था रूबी। संजय दत्त अपने जमाने के कृष्ण थे जिसने रासलीला रची। संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स के बारे में पको एक रोचक किस्सा बताते हैं। रिलीज से पहले राजकुमार हिरानी ने इस बात का खुलासा किया था कि संजय दत्त लड़कियों के दिल में जगह बनाने के लिए एक ट्रिक इस्तेमाल करते थे जो बहुत ही इमोशनल होती थी।वो हमेशा लड़कियों को किसी कब्र पर ले जाते थे। वहां ले जाकर उन्हें कहते थे कि वो उन्हें अपनी मां नरगिस दत्त से मिलाने लाए हैं। जबकि वो नरगिस दत्त की कब्र नहीं होती थी। लड़कियों को इमोशनली जोड़ने के लिए संजय दत्त यह तरीका अपनाते थे। इसके बाद वो लड़की संजय के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ जाती थी। लेकिन फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया। फिल्म को देखकर तो लगता है कि इसे केवल संजय दत्त की छवि सुधारने के लिए बनाया गया है। फिल्म में संजय की दत्त की पहली 2 पत्नियों को भी नहीं दिखाया गया। ऐसे में दर्शकों को कुछ अधूरापन भी लगा।

Related News