सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत का हम सभी बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं| यह फिल्म इन दिनों बेहद ही चर्चा में हैं| इस फिल्म के एक के बाद एक कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं जिनमें सलमान खान अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं| अब इस फिल्म का पांचवा पोस्टर भी रिलीज किया गया है जिसमें सलमान खान का लुक दर्शकों में रोमांचित कर रहा है| आइए जानते हैं अब तक रिलीज हो चुके इन 5 पोस्टर के बारे में|

सलमान खान की इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे है| यह लुक काफी गंभीर था और इस पोस्टर में 2010 लिखा हुआ है|

इस फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान काशी जवान और हैंडसम नजर आ रहे हैं| इस पोस्टर में एक तरफ दिशा पटानी नजर आ रही है तो नीचे की तरफ सर्कस की रिंग जैसा कुछ नजर आ रहा है| इस पोस्टर के ऊपर 1964 लिखा हुआ है|

इस फिल्म का तीसरा पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आ रहे हैं| इस लुक में सलमान खान बेहद ही गंभीर नजर आ रहे हैं और सिर पर उन्होंने टॉर्च लाइट वाली कैप पहनी हुई है| बैकग्राउंड में कुछ लोग नजर आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे सुरंग के अंदर जाकर कोई खुदाई का कार्य किया जा रहा हो|

इस फिल्म का चौथा पोस्टर रिलीज हुआ जिसमें कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों नजर आ रहे हैं| इस पोस्टर में सलमान खान एक नेवी ऑफिसर के रूप में नजर आ रहे हैं| पोस्टर के ऊपर 1985 लिखा हुआ है साथ ही बैकग्राउंड में आपको समुद्र और जहाज नजर आएगा|

इस फिल्म का पांचवा पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें सलमान खान एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के लुक में नजर आ रहे हैं| पोस्टर के अंदर सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनों नजर आ रहे हैं| नीचे की तरफ पोस्टर के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच का बॉर्डर वाला दरवाजा नजर आ रहा है| साथ ही इस पोस्टर के ऊपर 1990 लिखा हुआ है|

Related News