बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहले डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह चुके है। हालांकि उसके मुंबई में हुई रोका सेरिमनी के बाद दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया। लेकिन अब इनके फैंस को उनकी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए है।

अभी हाल ही में प्रियंका और निक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। शादी की तारीख फिक्स होने के बाद दोनों ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हुए नजर आ रहे है।

प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते है। प्रियंका अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ अपनी फोटोज शेयर करती है। अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने निक को पीछे से हग कर रखा है।

वायरल हो रही इस तस्वीर में प्रियंका ने रेड ड्रेस कलर की डे्रस पहनी है जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। निक और प्रियंका की वायरल हो रही तस्वीर में दोनों बहुत ही क्यूट लग रहे है। दोनों की तस्वीर उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद आ रही हैं।

प्रियंका इन दिनों फऱहान अख़्तर के साथ अपनी आगामी फिल्म स्काय इज़ पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म का एक शेड्यूल पूरा किया है, जिसकी तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी नजर आएंगी।

Related News