इंटरनेट डेस्क। सलमान खान की फिल्म 'भारत' घोषणा होने के बाद से ही सुर्ख़ियों में बनी हुई है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है जो कि 10 साल के बाद साथ में काम करने जा रहे है। प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में देखा गया था। उसके बाद से पिछले 2 साल में प्रियंका को कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी है। वहां से लौटने के बाद प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग करेगी। अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में आई कोरियाई फिल्म ओडे टू माई फादर का रीमेक है। अली के अनुसार इस फिल्म की शुरुआत 1947 में और अंत 2010 में होगा। इन वर्षों के दौरान फिल्म में सलमान और प्रियंका के किरदारों को अलग अलग रूप में दिखाया जाएगा।

प्रियंका के पांच अवतार -

इस फिल्म से जुड़ी रिपोर्ट्स एक अनुसार इस फिल्म में 'मैंने प्यार किया' फिल्म के लुक को फिर से दिखाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में प्रियंका के भी 5 अवतार होंगे। फिल्म में प्रियंका को 28 से लेकर 60 वर्ष तक की उम्र का दिखाया जाएगा जबकि सलमान 25 से लेकर 65 वर्ष तक की उम्र के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के सलमान को उम्र से छोटा दिखाने के लिए ऐज-रिडक्शन टेक्निक का इस्तेमाल किया जाएगा जो कि आखिरी बार 2008 में ब्रैड पिट की फिल्म 'द क्यूरिऑस केस ऑफ़ बैंजामिन बटन' में इस्तेमाल की गई थी। हालाँकि प्रियंका के किरदार के लिए इस तरह की तकनीक की जरूरत नहीं होगी।


अली ने ये भी कहा कि हर समय को सही से पर्दे पर दिखाने के लिए काफी रिसर्च कर रही है। उनके अनुसार प्रियंका का हर अवतार ज़ीनत अमान, परवीन बॉबी, शर्मीला टैगोर और शबाना आज़मी की तरह दिखाया जाएगा। इनमें 60 के दशक से लेकर 2010 तक इन अभिनेत्रियों की स्टाइल को शामिल किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी और इसको पूरा होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा। फिल्म में सलमान और प्रियंका के साथ दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में है।

Related News