इंटरनेट डेस्क| सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है। उनकी फिल्म की कहानी कुछ भी क्यों न हो उनके फैंस फिल्म को देखने के लिए आते है और उसे सुपरहिट बनाने में मदद करते है। इन दिनों अभिनेता अपनी नई फिल्म भारत को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

सलमान खान एक अभिनेता के रूप मेें जिस तरह से अपने किरदार को निभाते हुए वो बहुत ही अच्छा है। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अपने किरदार को निभाने के लिए शारीरिक बदलाव के महत्व को समझ लिया है। सुल्तान के बाद, सुपरस्टार अली अब्बास जफर की भारत में एक और मुश्किल भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

इस फिल्म के लिए अभिनेता सलमान खान ने अपने किरदार को निभाने के लिए शारीरिक बदलाव किए है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

दो दिन पहले अभिनेता सलमान खान ने अपने शर्टलेस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जहां जिसमें वो बहुत ही फिट नजर आ रहे थे। फोटो को देखकर आप भी थोड़ा सा हैरान हो जाएंगे।

अपनी फोटो शेयर करने के साथ स्टार की एक और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई जहां वो हैरान करने वाले लग रहे थे। यह बहुत ही हैरान करने वाला है कि इतने कम समय में उन्होंने अपने शरीर में इतने बदलाव कर दिए है।

हालांकि फोटो को देखकर लगता है कि यह उन सभी आलोचकों को चुप कराने के लिए है जो कहते हैं कि भाई अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत नहीं करते हैं। इससे पहले अभी ईद पर सलमान खान की फिल्म रेस ३ रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब हुई और करोड़ों का व्यापार किया।

सलमान खान की फिल्म भारत में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनके अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ वो बॉलीवुड की फिल्मों में दो साल के बाद नजर आएंगी। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए बहुत बड़ी रकम भी ली है।

Related News