अली अब्बास जफर एक सफल निर्देशक है उन्होंने जो बात कही वो शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस को काफी अच्छी लगने वाली है।जी हैं दरअसल अली अब्बास जफर सलमान और शाहरुख को एक ही फिल्म में लाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि आखिरी बार दोनो फिल्म करण अर्जुन में नजर आए थे और फिल्म काफी शानदार रही थी।

अली ने कहा दोनो एक दूसरे की फिल्मों में कैंमियो करते रहते हैं। मैने सोचा दोनो को साथ लाया जाया | जिसके लिए एक बेहतरीन स्क्रिप्ट चाहिए । अब अली अब्बास जफर के इस बयान के बाद हम इस उम्मीद के साथ तो इंतजार कर ही सकते हैं कि कभी दोनो सुपरस्टार साथ नजर आएंगे।

आइये देखते सलमान और शाहरुख की एक साथ कुछ मूवी की लिस्ट :-

फिल्म "करण अर्जुन" में जब दोनो साथ नजर आए थे तो बड़ा धमाका हुआ था। फिल्म सुपरहिट थी।

"दुश्मन दुनिया का" फिल्म में दोनो का छोटा सा रोल था लेकिन दोनो एक ही फिल्म में थे।

"फिल्म कुछ कुछ होता है" में सलमान खान ने कैमियो किया था। वो फिल्म सुपरहिट थी।

फिल्म "हम तुम्हारे हैं सनम" में फिर से दोनो साथ आए थे। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी थीं।

"हर दिल जो प्यार करेगा" में शाहरुख खान ने एक शानदार कैमियो किया था।

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आए थे।

फिल्म जीरो में सलमान खान ने कैमियो किया था। गाना सुपरहिट हो गया।

इस समय सलमान फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक कोरियन फिल्म ऑड टू माय फादर की रीमेक मानी जा रही है। फिल्म भारत 5 जून को रिलीज हो रही है।

Related News