मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लम्बे समय से अपने रिलेशन को लेकर चर्चे में है, दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए हैं, लेकिन काफी समय के बाद दोनों एक बार फिर से साथ नजर आए है। बीती रात रितेश सिधवानी के घर हुई पार्टी में एक बार फिर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ दिखाई दिए।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ ही गाड़ी में बैठी हुई थी। इस मौके पर गाड़ी में संजय कपूर भी बैठे हुए थे। संजय कपूर और अर्जुन कपूर दोनों आगे की सीट पर बैठे थे। वही मलाइका अरोड़ा पीछे की सीट पर बैठी हुई थी।

गौरतलब है कि लगातार खबरें आती रही हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक लंबे समय से रिश्ते में हैं। अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा से उम्र में छोटे हैं लेकिन दोनों अब इस बात की परवाह नहीं करते है ,इनकी नज़दीकियां देख ऐसा लगता है कि बहुत जल्द दोनों शादी भी कर सकते है।

Related News