बॉलीवड डेस्क। बॉलीवुड की जानी पहचानी अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म निर्माता आदित्य धर से अपनी शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम बदल लिया है। उन्होंने हालही में अपना नाम यामी गौतम से बदलकर नाम यामी गौतम धर रख लिया है।

आपको बता दें की यामी अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बदला है। करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहूजा और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने भी क्रमशः सैफ अली खान, आनंद आहूजा और निक जोनास के साथ अपनी शादियों के बाद सोशल मीडिया हैंडल पर अपना नाम बदल लिया था।

गौरलतब है की यामी गौतम और आदित्य इसी साल जून में शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़े का यामी के हॉमटाउन हिमाचल प्रदेश में शादी का आयोजन किया गया था जिसकी जानकारी खुद यामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी और अपनी शादी की फोटोज को शेयर किया था।

Related News