किसकी किस्मत कब बदल जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। कोई रातों रात करोड़पति बन सकता है तो कोई सड़क पर आ सकता है। बसपन का प्यार गाने से वायरल हुए बच्चे सहदेव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

सहदेव का गाँव एक नक्सली प्रभावित इलाके में पड़ता है। लगभग 2 साल पहले सहदेव दिरदो ने बचपन का प्यार गाना क्लास रूम में गाया था, अब बादशाह ने इसका रिमिक्स बना कर अपलोड किया है। ऐसे में अब यह साॅन्ग इतना फेमस हो गया है कि हर कोई इस गाने पर रील बनाता दिखाई दे रहा है।

इस गाने की वीडियो बनाने के बाद से ही सहदेव की किस्मत चमक चुकी है। सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो को गाड़ी गिफ्ट में मिलने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। खुद MG के शोरूम में काम कर रहे शख्स से सवाल किया गया कि क्या उन्हें 23 लाख की गाड़ी दी गई है तो उन्होंने कहा की यह बात सच नहीं है। हमारी तरफ से दिरदो को कोई कार तोहफे में नहीं दी गई है, दरअसल उसको सिर्फ शोरूम में बुला कर 21000 रूपए का चेक दिया गया है।


इस वायरल वीडियो में शोरूम वालो ने उन्हें 21000 का तोहफा दिया है इसलिए गाडी मिलने वाली बात सच नहीं है। फिलहाल के लिए उनका गाना इंटरनेट पर खूब चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने भी गाना सुना और सहदेव के फैन बन गए।

Related News