पॉप सिंगर रिहाना अपने फैशन ब्रांड फेंटी के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। रिहाना फिलहाल अमेरिकी रैपर ए$एपी रॉकी को डेट कर रही हैं। हाल ही में रिहाना बॉयफ्रेंड ए$एपी रॉकी के साथ डिनर पर भी गई थीं। रिहाना काफी बोल्ड नजर आईं। लुक की बात करें तो 33 साल की रिहाना ने कड़ाके की ठंड में रेड जैकेट के साथ मिनी ड्रेस पहनी हुई थी. इस मिनी ड्रेस में वह अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

रिहाना ने अपने लुक को सेबल मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक, स्टाइलिश हेयरस्टाइल और आई मेकअप से पूरा किया. इतना ही नहीं रिहाना ने हाथों में ग्लव्स पहने हुए थे। इस लुक को उन्होंने हाई ब्लैक हील्स से कंप्लीट किया है।उनके बॉयफ्रेंड ए$एपी रॉकी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। जिसके साथ उन्होंने फर जैकेट पहनी थी।

इस कपल को रेस्टोरेंट के बाहर हाथ पकड़कर कई पोज देते भी देखा गया। कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैशन की दुनिया में रिहाना हमेशा से ही चर्चा में रही हैं. रिहाना इंस्टा पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरों पर लाइक और कमेंट्स आते हैं।

Related News