बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने बीते दिन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी रचा ली है। इन दोनों की शादी बेहद सीक्रेट और साधारण तरीके से बीते 14 अगस्त को अनिल कपूर के मुंबई के जुहू स्थित घर में हुई। रिया कपूर की शादी के बीच उनके चाहने वाले उनकी तस्वीरों को लेकर उत्साहित थे।लेकिन रिया की कोई भी तस्वीर अब तक नहीं सामने आई थी। हालांकि फैंस की बेकरारी को समझते हुए रिया कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। रिया कपूर की शादी की जानकारी मीडिया को सिर्फ 1 दिन पहले ही में हुई थी। हालांकि अब शादी के 2 दिन बाद रिया कपूर ने अपने ब्राइडल लुक की झलक फैंस के साथ शेयर की है।

बता दें कि शनिवार को जब से रिया कपूर की शादी को लेकर खबरें सामने आई थी। तभी से फैंस उनकी झलक देखने के लिए उतावले हो रहे थे। हालांकि अब दो दिन बाद रिया ने अपने ब्राइडल लुक की झलक शेयर की है। उन्होंने अपने पति करण बुलानी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए रिया कपूर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।रिया कपूर ने शादी के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर कर लिखा कि, 12 साल बाद मुझे नर्वस या इमोशनल नहीं होना चाहिए था। क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और बेहतरीन इंसान हो। लेकिन मैं रोई और अंदर तक हिल गई कि मेरे पेट में दर्द होने लगा। क्योंकि मुझे नहीं पता था कि ये अनुभव कैसा होगा।


रिया कपूर के पोस्ट पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने अपने अपने अंदाज में कमेंट किया है। जिसमे मलाइका आरोड़ा ने हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट किया है। रिया कपूर और करण बुलानी ने 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अनिल कपूर के मुंबई के जुहू स्थित घर में चुनिंदा मेहमानों के बीच शादी के सात फेरे लिए।

Related News