दोस्तों वैसे तो बॉलीवुड में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कोई कमी नहीं है लेकिन आज आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे है जिनकी तस्वीरें देख आपको उनपर दिल आ जायेगा। जी हां, वो अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि रिहा चक्रबोर्ती है। रिहा चक्रबोर्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

हाल ही में रिहा चक्रबोर्ती को मुंबई के एक जूह में एक सिनेमा से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने वाइट टी शर्ट और जीन्स पहन रखी थी। वहीं इन दिनों उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'जलेबी' का पोस्टर जारी हुआ है जिसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है।

फ़िल्मकार महेश भट्ट ने 2 सिंतबर को यह पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘बदलती हुई इस दुनिया में जहां पुरानी कहानियां मरती जा रही हैं, वहीं ऐसी कोई नई कहानी भी नहीं आ रही, जो उनकी जगह लें। खैर, हम पेश करते हैं एक प्रेम कहानी, जो हमेशा जिंदा रहेगी। यह रहा जलेबी का पोस्टर।’

आपको बता दें, रिहा चक्रबोर्ती ने साल 2012 में तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म सोनाली केबल में नजर आई।

Related News