एंटरटेनमेंट डेस्क। रेखा एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री है जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में सक्रिय है। रेखा अपने जमाने की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है उन्होंने कई फिल्मों में बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं के साथ अभिनय किया। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा से जुड़ी कुछ रोचक बातो की जानकारी देने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ही वो पहली हीरोइन थी जिन्होंने जिम जाना शुरू किया। आज तो लगभग सभी हीरोइनों जिम जाना पसंद करती है। दोस्तो बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने अभिनय के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म में गायकी भी की है। उन्होंने संगीतकार आर डी बर्मन के कहने पर फिल्म खूबसूरत में दो गाने गाए थे। दोस्तों अभिनेत्री रेखा ने उद्योगपति मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का नाम अपने फिल्मी करियर के दौरान अमिताभ बच्चन, राज बब्बर, विनोद मेहरा, नवीन निश्चल, जीतेंद्र, यश कोहली, शत्रुघ्न सिन्हा, संजय दत्त और अक्षय कुमार के साथ जुड़ा था।

Related News