बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर और दीपिका की शादी को महज चार दिन ही बाकी हैं। दिन पर दिन फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। बस कुछ ही दिन बाद ये कपल एक दूसरे के हो जायेंगे। कुछ देर पहले कहब आई है दोनों शादी के लिए इटली रवाना हो चुके है। कुछ समय पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को एक-साथ एयरपोर्ट देखा गया। बताया जा रहा है कि दोनों इटली के लिए रवाना हो रहे हैं।

एयरपोर्ट पर दोनों मैचिंग व्हाइट कपड़ों में दिखें। रणवीर सिंह ने व्हाइट बंदगला में नज़र आये तो वहीं दीपिका ने व्हाइट स्कर्ट के साथ ओवरसाइज स्वेटर पहनी नज़र आये। दोनों मैचिंग कपड़ों में बहुत खूबसूरत दिख रहे थे।

आपको बता दें कि शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही हैं। बस 4 दिन यानि 14-15 नवंबर को यह कपल हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। इसके बाद इटली से लौटकर यह कपल मुंबई में ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी करेगा।

Related News