बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते रोज अपनी मुंबई रिसेप्‍शन पार्टी में बेहद मस्‍ती के मूड में नजर आए। इस खास मौके पर नवविवाहित कपल दीपिका और रणवीर सिंह बिल्‍कुल शाही लुक में एक जैसी सफेद और सुनहरे रंग की शानदार आउटफिट में नजर आए। वहीं इन दोनों की शानदार केमिस्‍ट्री लोगों का उत्‍साह बढ़ाती नजर आ रही थी। अपनी इस शानदार पार्टी को खास बनाने और दुल्‍हन दीपिका को नचाने के लिए रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा काम किया है। जिसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। देखें वीडियो..

आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने अपनी इस पार्टी में खूब मस्ती की। इसके साथ ही इस रिसेप्‍शन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह खुद डीजे बन गए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह किसी गाने की धुन में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वह अपनी नई नवेली दुल्‍हन को नचाने के लिए अपने किसी पसंदीदा गाने को तलाश रहे हैं।

आपको बता दें कि अपने इस शानदार फैमली रिसेप्‍शन के बाद दीपवीर 1 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में अपना तीसरा रिसेप्शन दे रहे हैं। जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस रिसेप्‍शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिसेप्‍शन पार्टी में राजनीति और बिजनेस जगत की भी कई दिग्‍गज लोग शामिल होंगे।

Related News