इंटरनेट डेस्क| दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने रिलेशन की खबरों को लेकस सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना हुए है। अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की शादी के बाद से ही दीपिका और रणवीर की शादी की खबरें अफवाहें बनी हुई है। अब तो ये भी खबरें आ रही है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

डिजऩीलैंड में साथ में अच्छा समय बिताने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शहर में वापस आ गए हैं। गुरुवार की शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर दो स्टार्स को देखा गया था। शादी की अफवाहों के बीच दीपवीर को एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आए। दोनों साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे थे।

इंटरनेट पर इन दोनों की एयरपोर्ट पर हाथ थामे हुए वाली फोटोज वायरल हो रही है। दीपिका के चेहरे पर मुस्कान थ क्योंकि रणवीर उनका हाथ थामे हुए थे। दोनों बहुत ही कैजुएल लुक में नजर आ रहे थे।

रणवीर ने अपने सिम्बा लुक में फोटोग्राफरों को सुखद मुस्कान के साथ संबोधित किया। उसे देखकर, रणवीर जो हमेशा दीपिका के साथ अपने रिश्ते के बारे में संकेत छोड़ रहे हैं, ने उन्हें चूमा और फोटोग्राफर को दिन का सर्वश्रेष्ठ क्लिक दिया।

पिछले कुछ दिनों से डिजऩीलैंड में मस्ती करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर राउंड कर रहा हैं। दोनों ने साथ में सीक्रेट हॉलिडेज को एंजॉय किया।

दीपिका और रणवीर ने सबसे अपने रिश्ते को स्वीकार करने से बच सकते है, लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर उनके लिए हो रहे कमेंटस को रोक नही सकते है। खबरें है कि दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे।

Related News