इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज हमेशा ही किसी न किसी बात को सुर्खियों में बने रहते है। अपने रिलेशन की खबरों को लेकर सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर छाए रहते है। अभी हाल ही में बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा का विषय बने हुए है।

लेकिन हम यहां बात करने जा रहे है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में जो इन दिनों सीक्रेट हॉलीडेज मना रहे है। दीपिका और रणवीर दोनों के सीक्रेट वेकेशन की फोटोज और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

दीपिका और रणवीर दोनों अमेरिका की सडक़ों पर जिसमें जोड़ी हाथों में हाथ थामे सैर करते हुए नजर आ रहे है। दोनों साथ में छुट्टियां इंजॉय कर रहे है। दोनों साथ में बहुत ही क्यूट और प्यारे लग रहे है।

इस सेलिब्रिटी कपल को सडक़ पर देखकर इनके फैन्स भी हैरान हो गए है। फोटोज और वीडियों में दोनों ही कैजुअल लुक में नजर रहे हैं। इनके अलावा वीडियो में दीपिका की छोटी बहन अनीषा पादुकोण भी नजर आ रही है। दीपिका सफेद कलर के टैंक टॉप और जॉगर्स में नजर आ रही है।

अटकलें यह है कि रणवीर और दीपिका अगले साल शादी करने के लिए तैयार हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड का यह कपल इटली में शादी के बंधंन में बंधेगा जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की थी।

Related News