इंटरनेट डेस्क। रणबीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के उबरते हुए सितारे है जो फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ बॉलीवुड में और लोगों के दिलों में खास जगह बना रहे है। इन दिनों दोनों ही अभिनेता अपने अगले प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे है और व्यस्त चल रहे है।

निर्माता करण जौहर की फिल्म कलंक के रिलीज से पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी है। जी हां, अपने अगले प्रॉजेक्अ की आधिकारिक घोषणा खुद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर की है। इस फिल्म में बॉलीवुड के बड़े सेलिब्रिटी नजर आएंगे। जी हां फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे।

खबरों की माने तो करण जौहर की अगली फिल्म तख्त के लिए विकी कौशल की जगह रणबीर कपूर उनकी पहली पसंद थे। लेकिन रणबीर कपूर ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।

फिल्म के बारे में बात सामने आने के साथ इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। इस पोस्टर में फिल्म की सारी कास्ट के नाम सामने आएं।

अब सोचने वाली बात यह है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म को करने से इंकार क्यों किया? रणबीर कपूर ने यह फैसला बहुत ही प्रोफेशलन तरीके से लिया है। बता दें कि अभिनेता के पास डेट्स की कमी है और इसी वजह के चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त है, इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके बाद रणबीर कपूर शमशेरा और लव रंजन की एक और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए तख्त की स्क्रिप्ट पसंद आने के बाद भी रणबीर कपूर ने करण को फिल्म के लिए इंकार कर दिया।

'तख्त' का निर्देशन करण जौहर कर रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 'तख्त' पीरियड फिल्म है। खबर है कि यह पीरियड ड्रामा मुगल सिहांसन की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।

Related News