भाई और बहन के बीच का बंधन बहुत ही स्पेशल होता है और इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। भाई बहन का रिश्ता बहुत ही मजबूत होता है और प्यार के साथ लड़ाईयों वाला भी होता है। आज हम आपको रक्षाबंधन के इस खास मौके पर बॉलीवुड के भाई बहनों के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे है।

निश्चित रूप से इन बॉलीवुड सितारों ने अपनी बहनों को खुश करने के लिए हर संभव काम किया है। वे हमेशा अपनी प्यारी बहन के लिए हर समय साथ खड़े रहते है।

1. सैफ अली खान और सोहा अली खान

बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और सोहा अली खान उद्योग में सबसे लोकप्रिय भाई बहनों में से एक है। कुणाल खेमू के साथ उनकी शादी, एक अभिनेत्री के रूप में उनके कैरियर में सैफ ने हमेशा साथ दिया है और उन्हें सपोट किया है। उन्होंने हाल ही में अपनी बहन की पहली आत्मकथात्मक पुस्तक लॉन्च की थी।

2. सलमान खान और अलवीरा और अर्पिता खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा ही अपने नमर दिल की वजह से जाने जाते है। भाईजान हमेशा ही अपनी बहनों की केयर करते है औ उनका पूरी तरह से ध्यान रखते है। अलवीरा सलमान की असली बहन है लेकिन अर्पिता उनके द्वारा अडोपट की गई है।

3. अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन

अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन दोनों भाई बहनों के बीच एक विशेष बंधन है। श्वेता बच्चन के साथ अभिषेक का बहुत ही अलग और स्पेशल बॉन्ड है। दोनों कई मौको पर साथ में नजर आते है।

4. अर्जुन कपूर और बहनें - अंशुला, जान्हवी और खुशी

अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बच्चे है जबकि जान्हवी और खुशी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और महान अभिनेत्री श्रीदेवी के बच्चे हैं। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन कपूर ने अपने बड़े भाई होने के कर्तव्यों को बहुत ही अच्छे से पूरा किया। जान्हवी कपूर की पहली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी अर्जुन कपूर ने खुद को बॉलीवुड के सबसे अच्छे भाइयों में से एक साबित कर दिया है। चारों भाई-बहनों को हमेशा एक-दूसरे सभी स्थितियों में एक साथ देखा जाता हैं।

5. शाहरुख खान और शहनाज लालरुख खान

पत्नी गौरी खान के अलावा कोई और भी है जो हमेशा उद्योग में संघर्ष के दिनों के शाहरुख के साथ खड़ी रहती है। वह शाहरूख खान की बड़ी बहन शहनाज लालरुख खान है। शाहरुख के माता-पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाई और बहन एक साथ का सहारा बने और कठिनाइयों का सामना किया।

Related News