हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने आखिरी खत फिल्म से अपने करियर की शुरुआती की और उसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उनकी लड़कियां दीवानी थी और एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहती थी। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा। उन्हें लेकर लोगों की जो दीवानगी थी वो किसी को नसीब नहीं हुई। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...

खून से खत लिखती थीं लड़कियां
राजेश खन्ना की सफेद गाड़ी कहीं खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। कई लड़कियां उन्हें अपने खून से लिख कर अपने प्यार का इजहार कर चुकी थी। इतना ही नहीं उसी खून से लड़कियां राजेश खन्ना के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं।

दोस्तों और करीबियों को देते थे महंगे तोहफे
एक समय में राजेश खन्ना के सिर पर उनका स्टारडम चढ़कर बोल रहा था। उनका दिल भी काफी बड़ा था। वे अपने दोस्तों को इतने महंगे तोहफे देते कि हर कोई हैरान रह जाता। एक बार उन्होंने अपने घर के एक स्टाफ को तोहफे में घर दे दिया था। खास मौकों पर वो कार भी तोहफे में दे दिया करते थे।

सेट पर पहुंचते थे लेट
राजेश खन्ना के बारे में मशहूर था कि वो अहंकारी थे और सेट पर हमेशा लेट आते थे। वे किसी के लिए अपनी लाइफस्टाइल नहीं बदलते थे। वो सेट पर तभी आते थे जब उनका मन करता था। तब भी डायरेक्टर और निर्माता उनके साथ फ़िल्में करना चाहते थे।

Related News