अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा का दूसरा पार्ट जल्द ही बनने जा रहा है। पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर के बाद फैंस के लिए एक खुशखबरी है। फिल्म के सीक्वल पुष्पा द रूल की शूटिंग शुरू होने वाली है।

पुष्पा के निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग से पहले पूजा समारोह की घोषणा की है। पूजा सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अल्लू अर्जुन के फैंस इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। फोटो में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों पर पुष्पा द रूल फूलों से लिखा हुआ नजर आ रहा है।

जब से मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पूजा सेरेमनी की जानकारी दी थी तब से फैंस इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर सभी को जानकारी देते हुए लिखा- पुष्पराज वापस आ रहे हैं। बाहुबली के बाद भारत के लिए किसी और फिल्म का सीक्वल और बड़ा होने वाला है। इस खबर से फैंस इतने खुश हैं कि एक फैन ने लिखा- हम इतिहास रच रहे हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- पुष्पा एक बार फिर आग लगाने आ रही हैं।

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा द रूल से अपना लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उनकी एक झलक देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। पुष्पा द राइज का निर्देशन सुकुमार ने किया था। पुष्पा कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। आपको बता दें कि पुष्पा द रूल दिसंबर 2022 में सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगी।

Related News