इंटरनेट डेस्क| अपनी पहली ही फिल्म से सुर्खियों बटौर चुके जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए है। अभी हाल ही में जान्हवी कपूर को मनीष मल्होत्रा के शो में ईशान खट्टर के साथ कातिलाना अंदाज में देखा गया है।

जान्हवी कपूर ने फैशन शो में ईशान खट्टर के साथ शिरकत की और उनके साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनीष मल्होत्रा ने बुद्धावार को Haute Couture 2018 का आयोजन किया था जिसमें बॉलवीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएं।

जान्हवी कपूर इस शो में टे्रडिशनल डे्रस में पहुंची लेकिन उनका ये डे्रस काफी कातिलाना था। जान्हवी कपूर की शो से फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे है। तस्वीरों में ईशान और जाह्नवी की जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाई दे रही थी।

वही दूसरी तरफ ईशान सफेद कुर्ता और जोधपुरी पैंट के साथ एक लाल मखमल ब्लेजऱ पहने हुए नजर आए, उन्होंने इसके साथ चांदी का ब्रोच लगा रखा था।

जान्हवी कपूर के साथ खुशी कपूर भी शो में शामिल हुई और बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। खुशी कपूर भी गोल्डन लुक में काफी हॉट लग रही थी। शो में सबकी नजरें खुशी पर थी क्योंकि बहुत ही प्यारी लग रही थी।

Related News