बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर मीडिया में टॉकिंग पॉइन्ट बनी हुई है। इतना ही नहीं वो शादी की तैयारियों में काफी व्यस्त है क्योंकि शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। फैंस भी उनकी शादी से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पता करना चाहते है। ऐसे में उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि न्यूयॉर्क में प्रियंका के प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए ब्राइडल शॉवर की सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें वो काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है।

ब्राइडल शॉवर के दौरान प्रियंका बहुत ही ज्यादा खुश नजर आ रही थी और इस दौरान उनके चेहरे पर बहुत ही प्यारी मुस्कुरा दिखाई दे रही थी। रिपोट्र्स के मुताबिक प्रियंका के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने मिलकर किया था। इस आयोजन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल हुए।

ब्राइडल शॉवर में प्रियंका व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए नजर आई जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही थी। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए देसी गर्ल ने इसके साथ डायमंड नेकलेस पहना था जो उनके लुक को बढ़ा रहा था।

प्रिंयका ने ब्राइडल शॉवर के दौरान स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई। तस्वीरें खिंचवाते समय भी वो बहुत ही क्यूट स्माइल के साथ पोज दे रही थी। प्रिंयका बहुत ही खुश नजर आ रही थी।

Related News