सुपरस्टार जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कल और आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। 20 दिसंबर को जहां प्रियंका- निक ने बॉलीवुड फैमिली के लिए रिसेप्शन रखा है। वहीं, 19 दिसंबर यानि की बुधवार की शाम इस पॉवर कपल ने मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया है। यहां प्रियंका और निक के परिवार भी मौजूद रहे।

इस खुशी के मौके पर प्रियंका ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी। ब्लू कलर की खूबसूरत गाउन में प्रियंका बहुत ही ग्लैमरस लग रही थी। वही निक की बात करें तो वे ग्रे कलर के सूट में नजर आए। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे के हाथों को थामा हुआ था।

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें लगातार वायरल हो चुकी हैं। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लग रहे हैं। बता दें, प्रियंका- निक ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति रिवाज से विवाह किया है।

Related News