साल 2018 में बॉलीवुड जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में जो बात रही वो थी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी। दोनों अभिनेत्रियां मौजूदा समय में बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं। दोनों की शादियां बड़ी धूमधाम से मनाई गईं। वैसे तो दीपिका की बात करे तो रणवीर से अफेयर को लेकर दोनों काफी टाइम से चर्चे में थे लेकिन प्रियंका चोपड़ा की अफेयर की खबरे बहुत जल्दी सिमट गई।

जहां एक तरफ दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ अपने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को मैरिज में बदला,वहीं, दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की। दोनों के बीच एक साल भर के अंदर प्यार पनपा और दोनों ने शादी रचा ली।

वैसे एक इंटरव्यू में दीपिका ने प्रियंका-निक की मैरिज पर बात की, जितना मैं प्रियंका के बारे में जानती हूं उस मुताबिक उसके लिए ये सब चीजें काफी मायने रखती हैं. प्यार ढूंढ़ना, किसी ऐसे शख्स को चुनना जो उसके लिए 100 पर्सेंट देने के लिए आतुर हो जो रिलेशनशिप में एक ठहराव रखता हो। उसने ऐसा ही पति पा लिया।

Related News