प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके है। 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था। अब सबको उनके मुंबई रिसेप्शन का इंतजार है। खबरों की मानें तो दोनों 20 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करेंगे। यह रिसेप्शन बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए होगा। प्रियंका और निक 5 दिसंबर को मुंबई लौट आए थे। हालांकि उनके मुंबई रिसेप्शन के वेन्यू का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

फैन्स इंतिजार में है कि मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका और निक का लूअकप कैसा होगा। रिसेप्शन में प्रियंका वेस्टर्न ड्रेस वियर करेगी या इंडियन इस तरह के किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं मिली है।

फिल्मी करियर की बात करें तो उनके पास अभी सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका, संजय लीला भंसाली की फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली के रोल में भी नजर आ सकती हैं।

Related News