रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने मुंबई में शादी रचाई। इस शादी में बिजनेस, सिनेमा, खेल और राजनीति के कई दिग्गजों ने शिरकत की। इस शादी में हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक भी शामिल हुए। ईशा अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शामिल हुए।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी ईशा अंबानी की शादी में शामिल हुए। यह जोड़ा भी पिछले महीने ही शादी के बंधन में बंधा है। दोनों साथ में बहुत ही खुबसुरत दिख रहे है। वही करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा के साथ ईशा अंबानी की शादी में शामिल हुईं।

बेटी आराध्या के साथ ईशा-आनंद की शादी में शामिल हुए अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय। फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या ने पारंपरिक लाल साड़ी पहनी, रेड कलर की खूबसूरत साड़ी में ऐश्वर्या गजब की खूबसूरत दिख रही है।

Related News