दीपवीर की शादी के बाद अब फैन्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के ताज उमैद पैलेस में शादी करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक ताज उमैद पैलेस का एक दिन का किराया 43 लाख रुपए है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 30 नवबंर से लेकर दो दिसंबर तक चलेगी।

आपको बता दें कि होटल ताज उमैद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। आपको बता दें कि 1943 में बना उमैद भवन 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीति-रिवाज के अलावा क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। हालांकि, अभी तक दोनों ने इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। वहीं, प्रियंका और निक अमेरिका में भी अपनी शादी को कानूनी मान्यता देना चाहते हैं।

Related News