प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। शादी में कुछ ही दिन रह गए है और कयास लगाए जा रहे है कि ये शादी इस साल की शाही शादी होगी। रिपोर्ट के अनुसार दोनों इसी साल 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक शादी की डेट का खुलासा नहीं किया है।

शादी से पहले विदेशी दूल्हा भारत पहुंच गया है। शादी से पहले दोनों ज्यादा से ज्यादा समय व्यतित करते हुए नजर आ रहे है। प्रियंका और निक को बिती रात को मुंबई में जुहू रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया।

प्रियंका और निक के साथ निक के भाई जो जोनस और उनके मंगेतर सोफी टर्नर भी नजर आएं। इनके अलावा डिनर पर प्रियंका की चचेरे बहन परिनीती चोपड़ा भी नजर आई। इसके अलावा आलिया भट्ट को भी इस डिनर पार्टी में देखा गया।

प्रियंका और निक के साथ सबकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को परणिती चोपड़ा ने खुद शेयर किया है जिसमें सब साथ में नजर आ रहे है।

पार्टी के दौरान प्रियंका निक के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आई। डिनर पार्टी के बाद निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है और कैप्शन लिखा 'मुंबई नाइट्स'।

Related News