इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस इन दिनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस कपल का नाम इन दिनों ट्रेंडिंग कपल लिस्ट में सबसे ऊपर आ रहा है। दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आ रहा है और हर एक पल को एंजॉय कर रहे है। ये दोनों का प्यार ही तो है जो अपने यार को सरहद पार खींच लाया। जी हां इन दिनों निक जोनस इंडिया आए हुए है और प्रियंका की फैमिली के साथ इंडिया घूम रहे है। हाल ही में दोनों देश के नामी बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के घर भी साथ देखे गए है।दरअसल प्रिंयका को आकाश अंबानी की प्री मेहंदी सेरेमनी अटैंड करना था। अब ऐसे में अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड निक जोनस को कैसे अकेला छोड़ सकती थी। इसलिए निक को साथ लेकर फंक्शन में पहुंची। प्रियंका के भारत आने का भी यही कारण था। प्रियंका चोपड़ा ने इस फंक्शन में शादी होने जा रहे कपल आकाश और श्लोका के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। साथ ही मेहंदी का गाना मेहंदी है रचने वाली भी शेयर किया और लिखा लव यू बोथ।' फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा 'आकाश और श्लोका आपको बधाई हो।इस पार्टी के बाहर की कुछ फोटोज वायरल हो रही है जिसमें निक जोनस, प्रियंका और उनकी मां मधू चोपड़ा नजर आ रहे है। इसका मतलब तो यही हुआ कि निक जोनस भी पार्टी का हिस्सा थे। लेकिन निक ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ गोवा ट्रिप से लौटी है। वहां की कुछ फोटोज भी इंस्टा पर शेयर की गई है जिसमें प्रियंका ने निक जोनस की फोटो पर लिखा है "MY FAVOURITE MEN" । फोटो में निक जोनस के साथ प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी है। इसके अलावा गोवा ट्रिप पर उनकी मां मधु चोपड़ा और चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी साथ थी।

Related News