सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में में भी निक-प्रियंका की जोड़ी की काफी तारीफ होती है। ये दोनों दुनिया के सबसे ज़्यादा चर्चित कपल्स में से एक है। शादी के दोनों अक्सर चर्चे में रहते है। वैसे निक के गाने भारत में ट्रेंड कर रहे है वहीँ प्रियंका को भी हॉलीवुड में अच्छे-खासे रोल्स मिलने लगे हैं।

हाल ही में प्रियंका ने निक को सुबह-सुबह सप्राइज़ दे डाला। दरअसल निक जोनस बिस्तर पर आराम से सो रहे थे, अचानक प्रियंका ने उन्हें उठाया और नए मेहमान की खुशखबरी दे दी। वो मेहमान कौन आप भी इसके बारे में सोच रही होंगी।

वह मेहमान और कोई नहीं बल्कि निक-प्रियंका का नया पेट डॉग 'गिनो' है। गिनो की नस्ल 'जर्मन शेफर्ड' है। निक ने इस पूरे किस्से की वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-"प्रियंका इस सुबह सबसे अच्छे सरप्राइज़ के साथ घर लौटी। हमारे नए पपी गिनो से मिलिए। मैं सुबह से मुस्कुराए जा रहा हूँ। धन्यवाद प्रियंका"।

Related News