सनी हिंदुस्तानी संगीत को चाहने वालों की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। इंडियन आइडल के सीजन 11 के ऑडीशन के समय से उन्होंने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीता है। खास तौर पर नुसरत फतह अली खान के जैसी आवाज और गायकी के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। शो को जीतने के बाद सनी की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है।

इंडियन आइडल देखने वालों के लिए सनी हिंदुस्तानी कोई नया नाम नहीं है लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर जो अपडेट आया है वह कुछ फैंस को हैरान कर सकता है। दरअसल सनी ने अपनी गर्लफ्रेंडके साथ एक तस्वीर शेयर की है जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट ramdey official नाम से है। फोटो में सनी रोमांटिक अंदाज में प्रेमिका के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।

सनी हिंदुस्तानी ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमेशा तुम्हारे साथ, मेरा सच्चा प्यार @ramdeyofficial... लंदन में एक साथ शो का मजा लेंगे।'

Related News