प्रियंका और निक की शादी को 2 महीने से भी अधिक समय बीत चूका है लेकिन फिर भी शादी के इतने समय बाद भी ये दोनों सुर्ख़ियों में बने हुए हैं और इनकी शादी से जुड़े कई खुलासे अभी भी होते रहते हैं। प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर 2018 को हिन्दू और क्रिश्चन रीती रिवाज से हुई थी। हाल ही में प्रियंका ने एक चैट शो में एक बड़ा खुलासा किया।

इस शो में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की थी। प्रियंका ने बताया कि जब वे क्रिश्चन वेडिंग के लिए जा रही थी तब उन्हें पैनिक अटैक आया था। प्रियंका के मन में था कि उनके लाइफ में कुछ नया होने वाला है और शादी से जीवन में काफी बदलाव आते हैं। प्रियंका ने ये भी कहा कि, 'वह निक के पास जा रही थी जहां क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी होने वाली थी। उस समय प्रियंका काफी उत्साहित थी और पर्दे के पीछे खड़े होकर अपने जाने के समय का इंतजार कर रही थी तभी उन्हें पैनिक अटैक शुरू हो गया। उस दौरान शादी के लिए थीम सॉन्ग बजनेवाला था और दरवाजा खुलते ही निक सामने खड़ा था।

प्रियंका ने ये भी कहा कि, 'मैं उस लम्हें को भूल नहीं सकती। शादी शुदा जीवन काफी अलग है, बॉयफ्रेंड और पति दोनों में काफी अंतर है, यहां तक कि मंगेतर और पति में भी अंतर है. शादी से पहले मुझे इसके बारे में नहीं पता था, ऐसे में किसी अच्छे इंसान से शादी करना यह आपके जीवन को बेहद सरल बना देता है।'

Related News