दीपिका और रणवीर की शादी के बाद अब सबकी नजरें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी पर टीकी हुई है। प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस की शादी को अब कुछ ही समय बचा है और शादी की तैयारियां काफी जोरो-शोरो से हो रही है। प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अभी हाल ही में 14-15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हुई थी और अब प्रियंका की शादी होने वाली है। कहीं न कहीं लोग इन दोनों की शादी की तुलना करने की कोशिश कर रहे हैं ,अभी हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसे देखकर लग रहा है कि प्रियंका दीपिका को कॉपी कर रही है। जी हां, खबरे आ रही है कि दीपिका और रणवीर की ही तरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी अपनी शादी में मेहमानों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल से मना कर दिया है।

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सभी रस्मों की शुरुआत 28 नवंबर से शुरू हो चुकी है जिसकी शुरुआत प्रियंका चोपड़ा के घर पर एक छोटी सी पूजा से हुई। इसके बाद अब मेहंदी, हल्दी और संगीत की रस्म होगी।

पूजा के दौरान प्रियंका और निक दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। प्रियंका और निक 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले है। वहीं शादी की तैयारियों जोरों से चल रही है। बता दें कि प्रियंका और निक जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेने वाले है।

Related News