बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में छायी हुई है। प्रियंका अपनी शादी से लेकर अभी तक आए दिन लाइम लाइट रहती है। वे कभी अपने स्टाइल से तो कभी पति निक जोनस को लेकर खबरों में बनी रहती है। इसके साथ ही हम सब जानते है कि प्रियंका बॉलीवुड के साथ - साथ हॉलीवुड की भी मशहूर सेलेब्रटी बन गयी है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में सीरियल में कामियाब होने के बाद वे फिल्म में भी नज़र आ चुकी है। प्रियंका
के नाम एक के बाद एक उपलब्धि जुड़ती जा रही है। वहीं अब उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धी जुड़ गयी है।


आपको बता दे कि प्रियंका सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गयी है। प्रियंका का नाम यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में
शामिल हुआ है। इस लिस्ट के अनुसार प्रियंका अब से मनोरंजन जगत (एंटरटेनमेंट ) की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में नाम दर्ज हो गया है।
इस मौके को एन्जॉय करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि 'शक्ति एनर्जी है जो आपको वह करने की ताकत देती है जो आप करना चाहते हो।' ये कहा है। इससे साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इस उपलब्धि से कितनी खुश है।


बता दे कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में जल्द वापसी कर रही है। जल्द ही हम उन्हें बॉलीवुड के पर्दे पर देखेंगे। वे फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नज़र आने वाली है। ये फिल्म बताया जा रहा है कि महिलाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म की कहानी आयशा चौधरी पर आधारित है जो pulmonary fibrosis बीमारी से पीड़ित थीं और उनकी मौत 18 साल की उम्र में ही हो गयी थी। इस फिल्म से प्रियंका के साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नज़र आएँगे।

Related News