एक दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे प्रियंका और निक। दोनों की शादी की रस्म की बहुत सी तस्वीर सामने आ रही है रस्म के दौरान दोनों बहुत ही खूबसूरत दिख रही है। लेकिन खबर है कि शादी के दौरान मंडप पर जयमाला के वक्त प्रियंका थोड़ी इमोशनल हो गई थीं। जब मंडप पर प्रियंका और निक एक दूसरे के सामने आए तो 'देसी गर्ल' की आंखों में आंसू आ गए।

शादी के दौरान जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उनके लिए टोस्ट रेज़ किया तो प्रियंका की आंखें नम हो गईं। शायद उस वक्त वह अपने पिता को मिस कर रही थीं। वैसे भी प्रियंका अपने पापा से बहुत प्यार करती है।

अब शादी की अपडेट्स मिलने के बाद सभी को प्रियंका और निक की शादी की फोटोज़ का इंतजार है। क्योंकि उनकी मेहंदी और संगीत की तस्वीरें तो पहले ही सोशल मीडिया पर खासी पसंद की जा रही हैं।

Related News