इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपडा का आज जन्मदिन है। वह अपना जन्मदिन इंडिया से बाहर सेलिब्रेट करने वाली है जहां उनके साथ उनके स्पेशल फ्रेन्ड​ निक जोनस भी मौजुद रहेंगे। मीडिया की खबरों की माने तो निक अपनी दोस्त प्रियंका के लिए कुछ खास करने वाले है। दोनों की हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे है। दोनों की यह तस्वीर ​प्रियंका के जन्मदिन से कुछ दिन पहले की है।

कुछ समय पहले ही प्रियंका से पूछा गया था कि वह कौनसे क्रिकेटर को पसंद करती है तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर उनको मौका मिले तो वह भारतीय क्रि​केटर सचिन तेंदूलकर केसाथ डेट पर जाना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि सचिन की वह काफी इज्जत करती ​है और कहा कि सचिन ने काफी लम्बे समय तक भारतीय क्रिकेट में अपना स्थान ऊँचा रखने की कोशिश की है वह क्रिकेट के भगवान कहे जाते है। जानकारी के लिए बता दे की सचिन भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय क्रि​केटर रहे है।

सचिन ने अपने 24 साल के क्रिकेट के ​करियर में 600 से ज्यादा मैंच खेले है जिसमें उन्होेंने 50,000 से भी ज्यादा रन बनाया है। उनहोंने 100 शतक मार कर ये रिकार्ड अपने नाम ​द​र्ज करा रखा है जिसे अभी तक कोई तोड नही पाया है। प्रियंका ने कहा कि हमारे भारतीय टीम में ​कई स्टाइलिश क्रिकेटर भी जिसमें विराट कोहली और युवराज जैसे लोग शामिल है।

Related News