रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा के शादी की तैयारी कर रही है। लेकिन उससे पहले प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ पेरिस घूमने निकल गई हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी माँ के साथ मस्ती करते नज़र आ रही है। खबर है कि 2 दिसंबर को उनकी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी है जिसकी संगीत सेरेमनी 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पेरिस की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह खूब खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने ऑफ वाइट कलर की लॉन्ग ब्लेज़र में नज़र आई साथ मॉम भी लॉन्ग कोट में नजर आ रही है।

शादी के साथ साथ प्रियंका शूटिंग में बीजी है ,पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही थी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, लेकिन अभी प्रियंका के फैन्स को उनकी शादी की ऑफिशियल डेट का इंतजार है।

Related News