बॉलीवुड से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा का सेंस ऑफ स्टाइल, चैरिटी, प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और ब्यूटी हर रोज सुर्खियों में रहता है। इन्हें लेकर कुछ नया हर दिन देखने और सुनने को मिलता ही रहता है। इसी बीच एक्ट्रेस के हाथ एक और अचीवमेंट हाथ लगी है। प्रियंका को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का चेयरपर्सन बनाया गया है। प्रियंका ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए इस बारें में जानकारी दी हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले जियो मामी के इस पद का शोभा दीपिका पादुकोण बढ़ा रही थीं ,लेकिन दीपिका ने 4 महीने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका को मामी बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा नॉमिनेट किया गया है। इसमें नीता अंबानी, ईशा अंबानी, कबीर खान, किरण राव, राणा दग्गुबाती, रितेश देशमुख, रोहन सिप्पी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विशाल भारद्वाज और जोया अख्तर, अनुपमा चोपड़ा, अजय बिजली, आनंद महींद्रा, फरहान अख्तर, शामिल रहे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जियो मामी की चेयरपर्सन बनकर प्रियंका काफी खुश हैं। प्रियंका ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा ,'' जियो मामी मुंबई चेयरपर्सन भूमिका निभाने पर गर्व है। इसके साथ टीम में पावरहाउस वुमेन के साथ काम कर कर, इस फेस्टिवल को एक अलग लेवल पर लेकर जाने का मौका मिला है।बॉलीवुड फिल्मों की सपोर्ट करने वाली प्रियंका ने आगे कहा कि पहले और बेहतर बनाने के लिए हम अब फिल्म और एंटरटेनमेंट को बहुत ही अलग तरह से एक्सपीरियंस कर रहे हैं। इस फेस्टिवल ने बहुत कम समय में शॉर्ट फिल्मों को लेकर काफी अच्छे काम किए हैं।

प्रियंका वीडियो में कैप्शन में लिखा है कि एक जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों की एक शानदार टीम के साथ काम करना, पॉजिटिव और क्रिएटिव दृष्टिकोण के साथ इसे आगे ले जाने की पहल वाकई में अमेजिंग है। पिछले दो वर्षों में दुनिया में आए आमूलचूल परिवर्तनों से जुड़ा है। मैं नये फेस्टिव के साथ-साथ, इस नए अध्याय को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इंडियन फिल्मों लवर होने के नाते यकीन है कि इस स्ट्रॉन्ग प्लेटफॉर्म के जरिए जल्द ही हम दुनिया को भारतीय सिनेमा दिखाएंगे।

Related News