बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों मीडिया में सबसे ज्यादा टॉकिंग पॉइन्ट बने हुए है। अभी हाल ही में उनकी शादी की डेट तय हुई है जिसके बाद से उनके फैंस कापुभ् बेसब्री से उनके एक होने का इंतजार कर रहे है। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के एक्टर निक शादी की तैयारियों में जुट गए है।

अभी हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें दोनों बहुत ही रोमांटिक और क्यूट नजर आ रहे है। शेयर की गई तस्वीरों से साफ नजर आता है कि दोनों के बची में कितना प्यार है। शादी से पहले ही निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को बहुत ही खूबसूरत और महंगा गिफ्ट दे दिया है।

खबरों की माने तो दोनों ने शादी से पहले ही अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है और शादी के बाद उसी में रहने वाले है। निक ने कैलिफॉर्निया में लॉस एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स क्षेत्र में एक शानदार विला खरीदा है। बेवर्ली हिल्स में स्थित प्रियंका और निक के इस घर की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विला की कीमत $6.5 मिलियन यानी 48 करोड़ रुपए के करीब है। यह आलीशान बंगला 4,129 फीट पर बना हुआ है। खबरों की माने तो निक ने प्रियंका के लिए यह आलीशान बंगला प्रियंका को प्रपोज करने से कुछ वक्त पहले यानी जुलाई में ही खरीदा था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शानदार विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं विला की दीवारें कांच की है जो इसे बिल्कुल अलग और एंटीक लुक दे रही है। पूरे विला में लकड़ी की दीवारें और फ्लोरिंग की गई है। घर में 5 बेडरूम और 2 स्विमिंग पूल हैं। स्विमिंग पूल के आसपास को एरिया भी लकड़ी से कवर किया गया है।

निक और प्रियंका को पहली बार 2017 मेट गैला इवेंट में साथ में देखा गया था जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लग गई थी। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था। दोनों ने 18 अगस्त, 2018 को भारत में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 'रोका' किया।

Related News