बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फैशन क्वीन बनी चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ाग्लैमर वर्ल्ड का वो नाम हैं, जिन्हें किसी खास मौके पर खूबसूरत लुक में देखा जाता है। वैसे आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा की पॉपुलैरिटी उनके ट्रेंडी और ड्रापडाउन गॉर्जियस लुक्स से ही नहीं बल्कि डिज़ाइनर ऑउटफिट्स की वजह से होती है। लेकिन हाल में प्रियंका का लुक उनके फैंस को पसंद नहीं आया।

दरअसल, रविवार शाम लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बाफ्टा 2021 का धमाकेदार आगाज हुआ, जहां दूसरे इंटरनेशनल स्टार्स की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ अपनी स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पहुंची हुई थीं।

प्रियंका इस स्टार स्टड्स नाइट में एक नहीं बल्कि दो-दो डिज़ाइनर ऑउटफिट्स को पहना था। सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा के फर्स्ट लुक की, जिसके लिए एक्ट्रेस ने एक क्लासिक ब्लैक फ्लोरलेंथ गाउन चुना था। प्रियंका की यह ड्रेस डच फेमस फैशन डिज़ाइनर Ronald van der Kemp's के लक्ज़री हाउस RVDK एंड बुलगारी ने मिलकर डिज़ाइन की थीं, जो अपने आप में एक स्टेटमेंट पीस था।

अपने सेकेंड लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने स्पेनिश फेमस फैशन डिज़ाइनर Manuel Pertegaz का डिज़ाइन किया हुआ टू पीस सेपरेट्स पहना था, जिसमें हैंड एम्ब्रोडरी जैकेट के साथ धोती पैंट शामिल थी। प्रियंका का यह अटायर सिल्क, विस्कॉस एंड कॉटन फैब्रिक में बना हुआ लग रहा था, जो पिंक एंड क्लासिक वाइट जैसे कॉन्ट्रास्टिंग पैलेट वाले शेड्स में डिज़ाइन किया था। लेकिन आपको बता दे अपने इस लुक के लिए प्रियंका को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

Related News