प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने फैंस को हैरान और खुश कर दिया क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया बायोस से 'जोनास' सरनेम हटा दिया था। उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी के तुरंत बाद, नेटिज़न्स यह सोचने लगे कि क्या दोनों अलग होने वले हैं। उनके तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया और कई लोगों ने निराशा व्यक्त की। हालांकि मां मधु चोपड़ा ने तुरंत सभी अफवाहों को खारिज कर दिया, लेकिन तब भी उनके डिवोर्स को लेकर चर्चा जारी रही। आख़िरकार अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी पर टिपण्णी की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो को केवल अपने ट्विटर बायो के साथ मैच करने के लिए बदला है और इसके अलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि कैसे सब कुछ एक बड़े मुद्दे में बदल जाता है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता! मैं चाहती थी कि मेरा यूजर नाम मेरे ट्विटर से मेल खाए। मुझे यह वास्तव में मनोरंजक लगता है कि जब कुछ लोगों के लिए ये भी एक बड़ा मुद्दा बन जाता है! यह सोशल मीडिया है, दोस्तों। जस्ट चिल आउट! "

तलाक की अफवाहों के बाद नेटिज़न्स हैरान रह गए, निक की पोस्ट पर प्रियंका का कमेंट उनके लिए एक राहत के समान था।

प्रियंका चोपड़ा अब अपनी फिल्म मैट्रिक्स: द रिसरेक्शन्स को लेकर उत्साहित हैं, जो इंटरनेट पर धूम मचा रही है। वह इसमें कीनू रीव्स और अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। इसमें वह Sati का किरदार निभा रही हैं। यह निश्चित रूप से प्रियंका चोपड़ा के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो अपने निरंतर प्रयासों से हॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाने में सफल रही हैं। हाल ही में उन्होंने उसी के प्रीमियर में शिरकत की और पूरी टीम के साथ पोज दिए।

Related News