इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरफ उन्होंने सलमान खान की फिल्म करने से इंकार कर दिया तो वही दूसरी तरफ उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म साइन कर ली है। इसके साथ ही वो हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में आई है। इससे पहले भी कई बार अभिनेत्री सुर्खियों में आई है। अभिनेत्री न केवल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है बल्कि वो अपने कपड़ों और फैशन की वजह से भी सुर्खियों में छाई रहती है।

अगर बात करें प्रियंका के आउटफिट की तो वो खुद बताती हैं कि उन्हें अपने कपड़ों को लेकर नए नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं। कपड़ों से एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुई है। तो चलिए आपको बताते है प्रियंका चोपड़ा अपनी किन वजहों से सुर्खियों में बनी हुई है।

भारतीय ध्वज

प्रियंका को सोशल मीडिया पर भारतीय ध्वज के अपमान के लिए ट्रोल किया जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रियंका ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने अपनी गर्दन के चारों ओर एक तिरंगे वाला डुप्टा लपेटा हुआ है और उसे अपने हाथों से लहरा रही है।

प्रधान मंत्री मोदी के साथ बैठने की वजह से

देसी लडक़ी ने कुछ समय पहले बर्लिन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है। प्रियंका ने छोटी सी डे्रस पहनी थी और मोदी के सामने क्रॉर्स लेग करके बैठी थी।

मेट गाला

साल 2017 में प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर नजर आई थी जिसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किया गया था। उन्न्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है।

ऑस्कर 2017 में

फरवरी 2017 में, प्रियंका ने ऑस्कर 2017 रेड कार्पेट सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अपनी इस डे्रस की वजह से भी वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी है।

क्वॉन्टिको-3'

शो 'क्वॉन्टिको-3' के प्रमोशन दौरान प्रियंका ने ब्लेजर पहना था जिसकी वजह से वो सोशल मिडिया पर ट्रोल हुई थीं। लोगों ने उनकी कट वाली ड्रेस की वजह से उनसे नाराज हुए थे। प्रियंका की इस लुक की आलोचना करते हुए लोगो ने उलटे सीधे कमेंट भी किये।

Related News