बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही इंटरनेशनल स्टार बन गई हो लेकिन भारतीय पहनावे में प्रियंका जबाब नहीं, हाल ही में मोरक्को में Marrakech International Film Festival आयोजित किया गया जिसे अटेंड करने प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची।

इस दौरान प्रियंका ने अपने इंडियन लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। प्रियंका ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की हुई गोल्डन-सिल्वर कलर की साड़ी पहनी जिसके साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर बैकलेस ब्लाउज कैरी किया जो प्रियंका को सेक्सी लुक दे रहा था।

प्रियंका की यह साड़ी पहले ही पुराने जमाने की हो लेकिन जिस तरह से उन्होंने इस साड़ी को मॉडर्न स्टाइल ब्लाउज साड़ी के साथ ट्विस्ट दिया वो काबिलिय तारीफ है।


Related News