कल रात दीपिका पादुकोण और रणवीर स‍िंह ने अपना पहला रिसेप्‍शन पार्टी बेंगलुरु में क‍िया है। ये दीपिका का होमटाउन है जहां उनके तमाम करीबी दोस्त शामिल हुए। रिसेप्‍शन पार्टी के दौरान अगर दोनों कपल की बात करे तो सच में किसी राजा रानी से काम नहीं दिखा रहे थे। पार्टी के दौरान दोनों गोल्डन ऑउटफिट में नज़र आए।

खबर ये था की पार्टी में दोनों ड‍िजाइनर सब्‍यसाची के आउटफ‍िट्स पहनेंगे लेकिन बाद में पता लगा क‍ि दोनों के लुक को उन्‍होंने ड‍िजाइन किया है। सब्‍यसाची ने अपने एक पोस्‍ट में बताया क‍ि दीपिका को ये गोल्‍डन साड़ी उनकी मम्‍मी उज्‍जवला ने दी है। वहीं रणवीर ने रोहित बल की ड‍िजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी।

बता दें क‍ि दीपिका पादुकोण और रणवीर स‍िंह ये रिसेप्‍शन पार्टी बेंगलुरु के होटल लीला में हो रहा है। खबर के मुताबिक दीपिका और रणवीर के इसके बाद दो और रिसेप्‍शन देंगे। कहा जा रहा है कि एक 28 नवंबर को एक और रिसेप्‍शन पार्टी होगी ज‍िसमें रणवीर का परिवार शामिल होगा। वहीं तीसरी रिसेप्‍शन पहली द‍िसंबर को होगी ज‍िसमें बॉलीवुड के स्‍टार्स को इंवाइट किया जाएगा। ये दोनों फंक्‍शन मुंबई में होंगे।

Related News