इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोंस के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में है। आये दिन दोनों साथ नजर आते रहते है। हाल ही में प्रियंका निक को भारत भी लेकर आई और दोनों ने मुंबई और गोवा में छुट्टियां बिताई। वहीं प्रियंका ने अपने एक ख़िताब अपने नाम कर लिया है।प्रियंका सोशल मीडिया क्वीन बन गई है। प्रियंका अब भारत की पहली ऐसी महिला बन गई है जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स सबसे ज्यादा है। प्रियंका ने अपनी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से 'पद्मावत' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।देसी गर्ल के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन हो गई है। प्रियंका के इस रिकॉर्ड ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ दिया है। दीपिका पादुकोण की फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 24.9 मिलियन है। प्रियंका के इस नए रिकॉर्ड से न केवल दीपिका बल्कि बॉलीवुड और क्रिकेट की कई हस्तियां पीछे रह गई हैं। आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली 22.7 मिलियन, आलिया भट्ट 22.7 मिलियन और श्रद्धा कपूर के 21.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Related News