एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। प्रियंका और निक जोनास 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने वाले है। वहीं प्रियंका और निक के शादी के कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। हाल ही में प्रियंका और निक को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त भी शामिल थे। पार्टी में प्रियंका एक अलग ही लुक में नजर आई।

प्रियंका और निक की डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पंसद की जा रही है। वहीं प्रियंका के फैंस उनके लुक को भी काफी पसंद कर रहे है। प्रियंका ने इस दौरान शाइनी वन पीस पहना था और हल्का मेकअप किया था। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी वहीं निक व्हाइट शर्ट और जींस में नजर आए। जिसमें वह हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया में प्रियंका की इस लुक की काफी तारीफ हो रही है।

अगर आप कही बाहर पार्टी की सोच रहे है तो प्रियंका के इस लुक को कॉपी कर सकते है। जब भी कही बाहर जाने का प्लान करें तो अपने लिए हल्के रंगों के कपड़ों का ही चुनाव करे। अगर आपने हल्के रंग के कपड़े है तो इस थोड़ा हैवी मेकअप कर सकते है। वहीं अगर आपने डार्क कलर पहना है तो इस पर हल्का मेकअप करे। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।

Related News