इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस के अफेयर की खबरे आये दिन आ रही है। दोनों आये दिन साथ नजर आते रहे है। अब भारत से अमेरिका जाने के बाद प्रियंका और निक न्यूयॉर्क की सड़को पर साइकिल चलाते नजर आये। बता दे दिन दिनों प्रियंका न्यूयॉर्क में निक जोनस के साथ समय बिता रही हैं।इस दौरान प्रियंका ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और वाइट टॉप में थीं। वहीं, निक ब्लैक शॉर्ट्स और वाइट टी-शर्ट में थे। एक फोटो में किसी से हाथ मिलते भी नजर आई। पिछले महीने प्रियंका निक को भारत लेकर आई थी। जहां वो प्रियंका के घरवालों से मिले। फिर प्रियंका की फॅमिली के साथ डिनर पर गए। वहीं इस दौरान दोनों एक दूसरे का साथ थामे नजर आये।मुंबई से फिर वो गोवा के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रियंका और निक के साथ परिणीति चोपड़ा भी थी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं फिर खबरें तो ऐसी भी आईं कि दोनों सगाई करने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।भारत से निक और प्रियंका ब्राजील गए, जहां निक का कॉन्सर्ट था। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर निक की फोटो शेयर की। इससे पहले भी प्रियंका इंस्टाग्राम पर निक की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी है।

Related News